आज 12.30 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

अनुमंडल क्षेत्र के बोखड़ा एवं नानपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए 11 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

पुपरी. अनुमंडल क्षेत्र के बोखड़ा एवं नानपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए 11 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सहायक कार्यपालक अभियंता संचरण अवर प्रमंडल रुन्नीसैदपुर सोनिका ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि 132/33 केवी पावर ग्रीड रुन्नीसैदपुर से ऊर्जान्वित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोखड़ा एवं नानपुर को आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इस दौरान रुन्नीसैदपुर ग्रिड में शीतकालीन रखरखाव का कार्य होगा. इधर, नानपुर प्रशाखा के कनीय अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि गुरुवार को नानपुर पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11 हजार केवी फीडर मोहिनी, बहुरार, गौड़ा एग्रीकल्चर, मेदनीपुर और पावर सब स्टेशन बोखड़ा से निकलने वाली बोखड़ा, सतेढ़, खड़का, नयाटोल फीडरों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उक्त सभी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित आवश्यक कार्य समय से पूरा कर लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >