सीतामढ़ी: बोहा टोला में 'नया सवेरा अभियान 3.0' के तहत मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी में 'नया सवेरा अभियान 3.0' के तहत मानव तस्करी के खिलाफ एक सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बोहा टोला में आयोजित कार्यक्रम में तस्करी के दुष्परिणामों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.

Sitamarhi News: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 'नया सवेरा अभियान 3.0' के तहत मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के बोहा टोला में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

तस्करी के तरीकों और बचाव की दी जानकारी

यह कार्यक्रम एसपी अमित रंजन के निर्देश और सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों को मानव तस्करी के स्वरूप, उसके दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई.

हेल्पलाइन नंबरों वाले पोस्टर लगाए गए

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर हेल्पलाइन नंबरों वाले जागरूकता पोस्टर लगाए गए. लोगों से अपील की गई कि मानव तस्करी, बाल तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में अदिति कवच परियोजना की टीम, एवीए के प्रतिनिधि, नगर थाना और महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे. सभी ने मिलकर लोगों को जागरूक करते हुए समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अफवाहों से सावधान रहने की पुलिस ने की अपील


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >