Riga News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रीगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार पाठक ने की. इस दौरान टीबी के 10 मरीजों के बीच पोषण युक्त फूड बास्केट किट का वितरण किया गया.
टीबी मुक्त प्रखंड बनाने की दिशा में पहल
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से निक्षय मित्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए फूड बास्केट किट दी जा रही है, जिससे उनके उपचार में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा.
टीबी के लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच
कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि यदि गांव में किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो उसे जल्द से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित दवा का सेवन सुनिश्चित करें.
कार्यक्रम में सीओ अविनाश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक हरकिशोर सिंह, बीपीआरओ कुंदन चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.
