आज नये साल के जश्न में डूबेंगे लोग

अंतिम दिन बुधवार को जिलेवासी अलग-अलग तरीके से नूतन वर्ष-2026 का वेलकम करने की तैयारी में जुटे रहे.

सीतामढ़ी. अलविदा वर्ष-2026 के अंतिम दिन बुधवार को जिलेवासी अलग-अलग तरीके से नूतन वर्ष-2026 का वेलकम करने की तैयारी में जुटे रहे. युवा वर्ग अलग-अलग पिकनिक स्पॉटों पर जाकर नववर्ष का जश्न मनाने की योजना बनाते रहे. युवा वर्ग सड़कों व चौक-चौराहों पर जगह-जगह रंगोली से हैप्पी न्यू इयर-2026 की आकृति बनाये. आधी रात के ठीक 12.00 बजते ही लोगों ने वर्ष-2025 को अलविदा कहा और उत्साह, उमंग एवं नयी आकांक्षाओं के साथ नववर्ष-2026 का स्वागत किया. 12 बजते ही कई जगहों पर आतिशबाजी कर लोगों ने नये साल का स्वागत किया. वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को नववर्ष-2026 की शुभकामनायें देने की होड़ मची रही.

— पहले साल के पहले दिन मंदिरों में लगेगा श्रद्धालुओं का तांता

नये साल की पहली सुबह अधिकांश लोग जल्दी उठते हैं और नित्यकर्म से निवृत होकर ज्यादातार लोग विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों एवं शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर नये साल के लिये मंगलकामना करते हैं. इसके बाद लोग दिनभर पिकनिक एवं सैर-सपाटे के लिये निकलते हैं. इसको देखते हुए मां जानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम, वहां स्थित सीता उद्यान, रजत द्वार जानकी मंदिर व वहां स्थित उर्विजा कुंड, हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सीता डोली स्थल सह राम-परशुराम संवाद स्थल, पंथपाकड़ धाम, बगही धाम, अद्भुत नाथ महादेव मंदिर, अन्हारी व सिंहेश्वर महादेव मंदिर, सिंगरहिया समेत जिले के तमाम प्रसिद्ध मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है.

— पार्क, पिकनिक स्पॉट व होटल रेस्टोरेंट स्वागत के लिये तैयार

वहीं, शहर स्थित आधुनिक तरीके से तैयार किया गया सीताकुंज, नगर उद्यान, डुमरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क आदि पार्कों में आज दिन भर खासकर महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ उमड़ेगी. पुनौरा धाम व नगर उद्यान में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. वहीं, शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी नया साल आने से पूर्व से ही डिजनीलैंड मेला चल रहा है. वहीं, शहर व आसपास के होटल, रेस्तरां व ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में भी नववर्ष पर ग्राहकों के स्वागत के लिये विशेष तैयारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >