डुमरा में बाइक की ठोकर से एक की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला चौक के पास अज्ञात बाइक की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला चौक के पास अज्ञात बाइक की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के कोम्हरा विशनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामश्रेष्ठ मंडल के रूप में की गयी है. सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष राम लगन यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया. बताया गया कि घटना के दिन रामश्रेष्ठ मंडल पकटोला बाजार से अपने घर कोम्हरा विशनपुर जा रहे थे. तभी डुमरा की तरफ से पुपरी जा रही बाइक ने ठोकर मारकर फरार हो गया. मामले को लेकर डुमरा थाने में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >