अपहृत लड़की पटना से बरामद

अपहृत युवती को महिला थाने की पुलिस ने पटना से बरामद की है. अपर थाना प्रभारी रुपा कुमारी ने बताया कि इस मामले में थाने में कांड संख्या 11/25 दर्ज करायी गयी थी.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र से अपहृत युवती को महिला थाने की पुलिस ने पटना से बरामद की है. अपर थाना प्रभारी रुपा कुमारी ने बताया कि इस मामले में थाने में कांड संख्या 11/25 दर्ज करायी गयी थी. अपहृता के बड़े भाई द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.जांच में पता चला कि आरोपित सूरज कुमार नाबालिग लड़की को लेकर पटना में रह रहा है. तत्काल पुलिस बल के साथ पटना जाकर लडकी को बरामद कर लिया. बाद में लड़की की मेडिकल जांच व कोर्ट में बयान दर्ज करवाया गया. आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के भासर गांव से संजय कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया गया कि संजय को जमानत अवधि समाप्त होने के बावजूद कोट से जमानत समय नहीं लेने के कारण गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >