गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन, कर्पूरी छात्रावास में अग्निहोत्र और हवन के साथ हुआ कार्यक्रम

सीतामढ़ी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पतंजलि योग समिति द्वारा अग्निहोत्र व हवन का आयोजन किया गया। गुरु के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Guru Purnima News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कर्पूरी छात्रावास सभागार में अग्निहोत्र एवं हवन के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, किसान सेवा समिति, युवा भारत एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ.

राष्ट्र उन्नति और व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि जिलाध्यक्ष उपेंद्र आर्य ने की. उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण है.

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं के मुख्य विचार

  • डॉ. हरि आर्य (जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान): राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब व्यक्ति का निर्माण सही दिशा में हो.
  • घनश्याम महतो (पूर्व योजना पदाधिकारी): आज के दिन दुर्गुणों का त्याग कर सच्चा और नेक इंसान बनने का संकल्प लें.

कार्यक्रम के अंत में प्रो. रमेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर वासुदेव प्रसाद, रामझिन प्रसाद साह, हरिकिशोर नायक, मीना रानी, पूनम, ज्योति कुमारी और मनमोहन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >