जमीन को लेकर पोता ने की दादी की पीट पीट कर हत्या

थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में जमीनी विवाद में एक पोते ने अपने सहयोगियों के साथ पीट पीट कर अपनी दादी की हत्या कर दी.

मेजरगंज. थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में जमीनी विवाद में एक पोते ने अपने सहयोगियों के साथ पीट पीट कर अपनी दादी की हत्या कर दी. इस संबंध में दूसरे पोते चुन्नू राय के बयान पर मंगलवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी. दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी दादी अकली देवी विगत दो माह पूर्व उसे 13 धुर जमीन लिख दी थी. इसी बात को लेकर हुए विवाद में नूनू राय, चंदेश्वर राय, उमेश दुबे तथा चमेली देवी ने लाठी डंडे से मार कर अकली देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, परिजन घायल दादी को लेकर रेफरल अस्पताल जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया तथा परिजन को सौंप दिया. घटना बीते रविवार को बताया जा रहा है. इस घटना को लेकर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नुनु राय को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >