भाउर गांव मे कलश शोभा यात्रा

बोखड़ा में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, कुरहर और चकौती में निकली भव्य कलश यात्रा

सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड में श्री गणेश पूजा का पावन अवसर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। कुरहर, भाउर और चकौती गांव में पांच दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें 551 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली।

सीतामढ़ी के बोखडा से केसव आनंद की रिपोर्ट

Ganesh Puja: सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को श्री गणेश पूजा के पावन अवसर पर चहुंओर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला. प्रखंड के कुरहर, भाउर और चकौती गांव में पांच दिवसीय भव्य गणपति पूजा महोत्सव की शुरुआत की गई. इस पावन अवसर पर ग्रामीण इलाकों में गाजे-बाजे और पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. पूरे रास्ते श्रद्धालु 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारे लगाते चल रहे थे, जिससे संपूर्ण इलाका भक्ति रस में सराबोर हो गया.

Kalash Shobha Yatra: कुरहर में 551 कन्याओं ने उठाया पवित्र कलश

प्रखंड के कुरहर गांव में पांच दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. यहां पूजा समिति के तत्वावधान में 551 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की धुन पर निकली इस यात्रा में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस पावन मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामजानकी राय, मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री प्रतिनिधि कामोद सहनी और पूजा समिति के सक्रिय सदस्यों सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

चकौती में भी निकली 551 कन्याओं की कलश यात्रा

उधर चकौती गांव में भी गणेश पूजा के शुभ अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ 551 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया. कलश यात्री स्थानीय पवित्र जलाशय से जल भरकर पूजा पंडाल तक पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित कर भगवान लंबोदर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस शोभायात्रा में पूर्व मुखिया ललित कामत के साथ पूजा समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गई थी.

भाउर गांव में 251 कन्याओं ने किया नगर भ्रमण

वहीं प्रखंड के भाउर गांव में भी पांच दिवसीय गणपति पूजा की विधिवत शुरुआत धूमधाम से हुई. यहां 251 कुंवारी कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण किया. कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पूजा समिति के कार्यकर्ता मुस्तैद दिखे. पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान तीनों गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और विशेष महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें... शराब लदी कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंदा, कार छोड़कर तस्कर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >