दो पक्षों के बीच मारपीट मामले की प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के बड़ाडीह गांव में केला काट लेने को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना में एक दूसरे के विरुद्ध दो अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है.

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के बड़ाडीह गांव में केला काट लेने को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना में एक दूसरे के विरुद्ध दो अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है. दर्ज दोनों प्राथमिकी में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध एक जमीन पर अपना दावा जताते हुये उस पर लगा केला का घौर काट लेने व शिकायत करने पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. बड़ाडीह गांव निवासी स्व राजमंगल सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के ही स्व जितेंद्र सिंह के पुत्र शैलेश कुमार सिंह एवं चंदन सिंह के अलावा जितेंद्र सिंह की पत्नी समेत दो अन्य को आरोपित किया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के स्व जितेंद्र सिंह की पत्नी कल्पना देवी की ओर से दर्ज प्राथमिकी में स्व राजमंगल सिंह के पुत्र विजय सिंह, विजय सिंह की पत्नी सुधा देवी व स्व राज मंगल सिंह की पत्नी वीणा देवी को समेत तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >