बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Bihar Police Transfer: सीतामढ़ी में कानून व्यवस्था को लेकर एसपी अमित रंजन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी थानेदारों का वेतन रोकने का आदेश दिया है. इसके अलावा, 24 दारोगाओं का तबादला कर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है.

Bihar Police Transfer: बिहार के सीतामढ़ी जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी अमित रंजन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी थानेदारों का वेतन रोकने का आदेश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. काम का ब्योरा नहीं देने वाले कई थानाध्यक्षों पर सख्त कार्रवाई की गई है. वहीं 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला भी किया है.

इन थानेदारों पर गिरी गाज

वेतन रोके जाने वाले थानाध्यक्षों में नगर थाने के विनय प्रताप सिंह, महिंदवारा के रणवीर कुमार झा, रुन्नीसैदपुर के मुकेश कुमार, मेहसौल के फेराज हुसैन, रीगा के संजीव कुमार, मेजरगंज के ललित कुमार और बैरगनिया के रामाशंकर कुमार शामिल हैं.

बड़े पैमाने पर तबादले

एसपी ने 24 दारोगाओं का स्थानांतरण कर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है.

  • सोनबरसा के दारोगा अंशु सुमन को गाढ़ा थाना भेजा गया.
  • रुन्नीसैदपुर की दारोगा रिया कुमारी को रीगा थाना में तैनाती दी गई.
  • रीगा थाने के दारोगा निशांत कुमार को मेजरगंज थाना भेजा गया.

Also Read: शौक पूरा करने को इंजीनियरिंग का छात्र बना स्नैचर, पटना के इस जगह पर 2 से 3 हजार में बेचता था चोरी का मोबाईल

थानेदारों की कुर्सी पर मंडराया खतरा

सूत्रों के अनुसार, कई थानेदारों की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है. एसपी कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और लापरवाह पुलिसकर्मियों में चिंता की लहर दौड़ गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >