सीतामढ़ी. गत 22 अप्रैल 2023 को डुमरा थाना अंतर्गत लाल चौक से इंजीनियरिंग कॉलेज, गोसाईपुर जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बजाज प्लेटीना मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या – BR30E-7158) बरामद की गई थी. इस दौरान एक चोर को मौके पर ही गिरफ्तार कर डुमरा थाना कांड संख्या – 215/23 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. उक्त कांड में नामजद अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में डुमरा थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. थाना क्षेत्र के परोहा गांव से गुड्डु पटेल, पिता लखीन्द्र राय, साकिन परोहा, थाना डुमरा, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के अलावा पुअनी पिन्टू कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
