सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात 55 वर्षीय विधवा से गैंगरेप मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार मसीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. वहीं, दूसरा आरोपी छोटू मौके का फायदा उठाकर भाग निकला.
11.800 लीटर नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मेजरगंज. बसबिट्टा एसएसबी कैंप के जवानों ने बुधवार को सिजुआ गांव से 11.800 लीटर कॉरेक्स ( नशे के लिए उपयोगी कफ सिरफ) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर स्थानीय थाना को सौंपा. तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी रंजीत राय के रूप में की गयी. इस संबंध में गुरुवार को एसएसबी द्वारा स्थानीय थाना में गिरफ्तार के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि आरोपित रंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
