जिलास्तर पर लगेगा कैंप

डुमरा : आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सीटों को नये सिरे से आरक्षित करने की कार्रवाई तेज कर दी गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के निर्देश के आलोक में आरक्षण की पूरी कार्रवाई की जा रही है. पत्र में कहा गया है कि बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के अनुसार आरक्षण में […]

डुमरा : आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सीटों को नये सिरे से आरक्षित करने की कार्रवाई तेज कर दी गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के निर्देश के आलोक में आरक्षण की पूरी कार्रवाई की जा रही है.

पत्र में कहा गया है कि बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के अनुसार आरक्षण में चक्रानुक्रम का सिद्धांत दो क्रमित आम निर्वाचन के बाद लागू होगा.
अधिकारी प्रतिनियुक्त
आठ जनवरी को बैरगनिया, सुप्पी, रीगा, मेजरगंज, बथनाहा व सोनबरसा प्रखंड के विभिन्न पदों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार किया जायेगा. नौ को परिहार, चोरौत, पुपरी, बाजपट्टी, नानपुर व डुमरा का तो 11 जनवरी को परसौनी, बोखड़ा, रुन्नीसैदपुर, सुरसंड व बेलसंड प्रखंड का आरक्षण प्रस्ताव तैयार किया जायेगा. यह काम जिला स्तर पर कैंप लगा कर होगा. नौ प्रखंडों के लिए डीडीसी ए रहमान वरीय नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं तो प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी एडीएम विभागीय जांच हरिशंकर राम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >