पैक्स चुनाव को लेकर कोषांगों का हुआ गठन

सीतामढ़ी : पैक्स चुनाव को लेकर कार्यों को समय पर निष्पादन कराने के लिए जिला प्रशासन के स्तर से कोषांगों का गठन किया गया है. हर कोषांग के लिए वरीय पदाधिकारी व प्रभारी पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. कोषांग व नामित अधिकारी: कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी एडीएम, तो प्रभारी पदाधिकारी के रूप में […]

सीतामढ़ी : पैक्स चुनाव को लेकर कार्यों को समय पर निष्पादन कराने के लिए जिला प्रशासन के स्तर से कोषांगों का गठन किया गया है. हर कोषांग के लिए वरीय पदाधिकारी व प्रभारी पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है.

कोषांग व नामित अधिकारी: कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी एडीएम, तो प्रभारी पदाधिकारी के रूप में स्थापना उप समाहर्ता, डीइओ, डीआइओ व आइटी प्रबंधक नामित किये गये है. इसी तरह प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी एवं प्रभारी पदाधिकारी डीटीओ, डीएओ, सहायक परियोजना पदाधिकारी आलोक कुमार व अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सामग्री कोषांग के वरीय पदधिकारी एडीएम एवं प्रभारी पदाधिकारी डीसीएलआर सदर व आइसीडीएस के डीपीओ, वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी एवं प्रभारी पदाधिकारी डीटीओ, सदर एसडीओ, सदर डीएसपी, उत्पाद अधीक्षक व मोटरयान निरीक्षक, मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी एडीएम, विभागीय जांच एवं प्रभारी पदाधिकारी डीपीआरओ व एमडीएम के डीपीओ शामिल है. इसके अलावा मतपत्र कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, व्यय कोषांग, अग्रिम कोषांग, प्रेक्षक कोषांग व आवसीय व्यवस्था कोषांग का भी गठन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >