मेला घूम रहे युवक को गोली मारी, आइसीयू में भर्ती

पूजा पंडाल में मेला घूमने के दौरान चली गोली गोली की आवाज सुन कर मची अफरातफरी सीतामढ़ी : जिले के बैरगनिया थाना अंतर्गत परसौनी वार्ड सात निवासी भैरोलाल महतो के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को अज्ञात अपराधी ने सोमवार की देर रात गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गोली के धमाके की […]

पूजा पंडाल में मेला घूमने के दौरान चली गोली

गोली की आवाज सुन कर मची अफरातफरी

सीतामढ़ी : जिले के बैरगनिया थाना अंतर्गत परसौनी वार्ड सात निवासी भैरोलाल महतो के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को अज्ञात अपराधी ने सोमवार की देर रात गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गोली के धमाके की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए पूजा पंडाल में अफरातफरी का माहौल हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने खून से लथपथ संतोष को इलाज के लिए शहर स्थित नंदीपथ मेमोरियल हास्पीटल में भर्ती कराया. मंगलवार को होश में आने के बाद नगर थाना पुलिस ने जख्मी युवक का बयान दर्ज किया. युवक ने पुलिस को बताया की घटना की रात वह मोहल्ला के पूजा पंडाल स्थित मेला मे घुम रहा था.

इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने उसके कमर में गोली मार कर जख्मी कर दिया. बैरगनिया थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया कि घायल युवक हमलावर के नाम का खुलासा नही किया है. पुलिस तहकिकात में सामने आ रहा है कि युवक को किसी पहचान वाले ने हीं गोली मार कर घायल कर दिया है. जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. चिकित्सक डॉ वरूण कुमार ने बताया की गोली कमर के पास आरपार हो गया है. ऑपरेशन के बाद युवक को आइसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >