विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

चार वर्ष पूर्व हुई थी पीड़िता शोभा देवी की शादी दहेज में डेढ़ लाख रुपये लाने का बनाया जा रहा दबाव थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव की घटना रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी कृष्णनंदन कुमार दास की पत्नी शोभा देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने […]

चार वर्ष पूर्व हुई थी पीड़िता शोभा देवी की शादी

दहेज में डेढ़ लाख रुपये लाने का बनाया जा रहा दबाव
थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव की घटना
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी कृष्णनंदन कुमार दास की पत्नी शोभा देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में पति कृष्णनंद कुमार दास, ससुर लक्ष्मण दास, देवर जितेंद्र कुमार, सास उर्मिला देवी उर्फ दहउरी देवी,ननद सविता देवी व मुन्नी कुमारी को आरोपित किया है. कहा है कि उसकी शादी 11 मई 2015 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ कृष्णनंदन कुमार दास के साथ संपन्न हुई थी.
शादी में उसके पिता ने दहेज के रूप में भैंस, बाइक एवं सोना का चेन भी दिया था. शादी के बाद छह महीने तक पति के साथ वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहा. उसके बाद उसके साथ ससुर, सास, देवर व ननद का रवैया उसके प्रति ठीक नहीं रहा. उसके ससुर डेढ़ लाख रुपये दहेज में उसके पिता से मांग कर लाने की बात उससे कहने लगे. इस घटना की जानकारी उसने अपने पिता को दी.
उसके पिता ससुराल आकर स्थानीय सरपंच के सामने पंचायत भी करायी. फिर भी उसके ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार करते रहे. 16 अप्रैल की शाम जब वह खाना बना रही थी तो उसके सास, ससुर, पति, देवर व ननद वहां पहुंचे और एक राय करके उससे मारपीट करने लगे. आरोपितों ने कहा कि अपने पिता से डेढ़ लाख मांग कर ले आओ, तभी इस घर में रहोगी. गाली-गलौज व मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का भी आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >