चुनाव घोषणा-पत्र करेगा परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त

सीतामढ़ी : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मो अफाक खान ने कहा कि कांग्रेस घोषणा-पत्र व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा. बुधवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा-पत्र जारी कर पांच करोड़ गरीब परिवार को सलाना 72 हजार उनके खाता में जमा […]

सीतामढ़ी : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मो अफाक खान ने कहा कि कांग्रेस घोषणा-पत्र व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा. बुधवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा-पत्र जारी कर पांच करोड़ गरीब परिवार को सलाना 72 हजार उनके खाता में जमा कराने, राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए डिफेंस के आधुनिकीकरण करने, समान रैंक देने, 22 लाख युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने, 10 लाख बेरोजगारों को पंचायतों में नौकरी देने, 10 लाख बेरोजगारों को पंचायतों में नौकरी देने, अलग से कृषि बजट का प्रावधान करने, मनरेगा रोजगार को 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिनों का करने, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने, नौजवानों को बिना परमिशन तीन सालों तक व्यापार की सुविधा आदि जन कल्याण की घोषणा की है.

मो खान ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा-पत्र का बुलेट प्वाइंट्स चुनाव में गेम चेंजर साबित होगा. घोषणा-पत्र पर प्रसन्नता व्यक्त करनेवालों में पूर्व प्राचार्य प्रो(डॉ) राणा तेज प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख, प्रो रवींद्र झा, रकटू प्रसाद, महेश राम, अधिवक्ता सुभाष यादव, मंजू राम समेत अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >