पार्षदों के निशाने पर रहे डुमरा बीइओ

सीतामढ़ीः नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को सभापति सुवंश राय की अध्यक्षता में कार्यसमिति की संपन्न बैठक हंगामेदार रही. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी से अधिक डुमरा बीइओ कपिलेश्वर पासवान वार्ड पार्षदों के निशाने पर रहे. दोनों अधिकारियों को पार्षदों के गुस्से का सामना करना पड़ा. स्कूलों के हालात पर सवाल मौके पर सबसे अधिक नगर […]

सीतामढ़ीः नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को सभापति सुवंश राय की अध्यक्षता में कार्यसमिति की संपन्न बैठक हंगामेदार रही. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी से अधिक डुमरा बीइओ कपिलेश्वर पासवान वार्ड पार्षदों के निशाने पर रहे. दोनों अधिकारियों को पार्षदों के गुस्से का सामना करना पड़ा.

स्कूलों के हालात पर सवाल

मौके पर सबसे अधिक नगर परिषद क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर सवाल उठाया गया. वार्ड नंबर-नौ की पार्षद रानी देवी ने कहा, उनके वार्ड में एक भी स्कूल नहीं है. स्कूल खोलने का प्रस्ताव भी दिया.

अवैध निकासी का आरोप

वार्ड नंबर-6 के वार्ड पार्षद इरशाद अहमद का कहना था कि उनके वार्ड के विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका मैमूना खातून वार्ड की महिलाओं को उल्टा-सीधा पढ़ा कर व सचिव पर दवाब बना कर अवैध निकासी कर ली है. अध्यक्ष व सचिव द्वारा इसका विरोध करने पर प्रधान शिक्षिका शिक्षा समिति को भंग करने की धमकी देती है. शिकायत करने पर बीइओ यह बात मानने को तैयार नहीं है.

नहीं दिखायी एमडीएम रिकार्ड

पार्षद इरशाद अहमद ने यह भी कहा कि गत दिन नप सभापति सुवंश राय की मौजूदगी में प्रधान मैमूना खातून को एमडीएम का रिकार्ड दिखाने को कहा गया, पर वह ऐसा करने से इनकार कर दी. जनवरी 13 से मई 14 तक एमडीएम की पंजी पर अध्यक्ष व सचिव का हस्ताक्षर नहीं लिया गया है.

कागज पर चलता है स्कूल

पार्षद श्री पासवान ने खुले तौर पर कहा कि यह स्कूल कागज पर चलता है. विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव कौन है, यह किसी को पता नहीं है. इसी तरह वार्ड-26 की पार्षद सरोज देवी, वार्ड-3 की पार्षद ओरम खातून व वार्ड-27 की पार्शद नूरजहां खातून के अलावा वार्ड-21 के पार्षद विजय कुमार मिश्र ने कहा कि उनके वार्ड में एक भी स्कूल नहीं है. उक्त पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया.

28 में15 में बंद था एमडीएम

एमडीएम प्रभारी शिवशंकर सिंह ने कहा कि कुछ माह पूर्व तक 28 में से 15 स्कूलों में एमडीएम बंद था. हाल में दो स्कूलों में एमडीएम बंद था. श्री सिंह ने सभापति को हर माह एमडीएम का रिपोर्ट देने का वादा किया. पार्षदों को अधिकार है कि स्कूलों की जांच करे. एक घंटा से अधिक विलंब से आने वाले शिक्षकों की हाजिरी काट सकते हैं. कहा कि प्रखंड व शहर में 218 स्कूल है. तीन व्यक्ति का काम देखना पड़ता है. बीइओ ने पार्षदों से कहा कि उनकी शिकायतों को शीघ्र दूर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >