सीतामढ़ी का कचरा अब नहीं जाएगा बेकार, बक्सर में बनेगी प्लास्टिक से बेंच-कुर्सी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar News: सीतामढ़ी के चार प्रखंडों से जुटाए गए सिंगल यूज प्लास्टिक का अब बक्सर में पुनर्चक्रण (Recycling) होगा. इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

Bihar News: सीतामढ़ी जिले के चार प्रखंडों से इकट्ठा सिंगल यूज प्लास्टिक अब बेकार नहीं जाएगा. इसका प्रोसेसिंग अब बक्सर में होगा. इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा. साथ ही युवाओं को रोजगार के मौके भी मिलेंगे.

चार प्रखंडों से कचरा, एक इंडस्ट्री से समझौता

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बाजपट्टी, रुन्नीसैदपुर, डुमरा और रीगा से सिंगल यूज प्लास्टिक जुटाया जा रहा है. इसके पुनर्चक्रण (Recycling) के लिए बक्सर की राय इंडस्ट्री के साथ एमओयू हुआ है. अब यह प्लास्टिक नई शक्ल में लौटेगा.

सीतामढ़ी में कटेगा, बक्सर में बनेगा सामान

पहले प्लास्टिक को सीतामढ़ी में काटकर पैक किया जाएगा. फिर इसे बक्सर के ढकाइच स्थित फैक्ट्री में भेजा जाएगा. यहां इससे पार्क बेंच, कुर्सी, टेबल और बुक-शेल्फ जैसे टिकाऊ प्रोडक्ट्स तैयार होंगे.

बाजार की चिंता खत्म, प्रशासन देगा गारंटी

जिला प्रशासन इन उत्पादों की खरीद की गारंटी देगा. इससे बाजार की दिक्कत नहीं होगी. स्वच्छताग्राहियों को हर महीने 10 किलो प्लास्टिक उपलब्ध कराना होगा. इससे कच्चे माल की सप्लाई बनी रहेगी. लाभ में 70% हिस्सा सीतामढ़ी प्रशासन को मिलेगा. वहीं 30% हिस्सा इंडस्ट्री को जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

IIT पढ़े संजीत राय का ‘वेस्ट टू बेस्ट’ मॉडल

राय इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक संजीत राय ने आईआईटी से मैकेनिकल की पढ़ाई की है. उन्होंने विदेशी नौकरी छोड़ गांव में उद्योग लगाया. उनका लक्ष्य ‘वेस्ट टू बेस्ट’ मॉडल को आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों के लिए फायदेमंद होगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: सस्पेंडेड SI से 4 घंटे तक क्या-क्या पूछी CBI? पप्पू यादव ने पटना SSP पर लगाए आरोप

Also Read: बिहार के इस जिले में किऊल नदी पर बनेगा चेकडैम, नगर परिषद का 2 अरब से अधिक का बजट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >