राम-जानकी पथ: अयोध्या से जनकपुर तक फोरलेन, सीतामढ़ी के 35 गांवों को मिलेगी नई पहचान

Ram Janki Path: राम-जानकी पथ अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाली एक ऐतिहासिक फोरलेन परियोजना है. इस मार्ग से सीतामढ़ी के 35 गांव सीधे जुड़ेंगे सड़क बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आवागमन आसान होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे.

Ram Janki Path: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी होते हुए जनकपुर (नेपाल) तक एक नया फोरलेन सड़क मार्ग बनाया जा रहा है, जिसे राम-जानकी पथ नाम दिया गया है. यह सड़क गोपालगंज, मोतिहारी, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों से होकर गुजरेगी. इस परियोजना के तहत सीतामढ़ी जिले के कुल 35 गांव इस मार्ग से सीधे जुड़ेंगे. इनमें सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ परसौनी, रीगा, बथनाहा, परिहार और सुरसंड प्रखंड के कई गांव शामिल हैं. इन गांवों की सूची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जारी कर दी गई है.

क्या जानकारी आई सामने

जानकारी के अनुसार, इस फोरलेन सड़क का निर्माण करीब 240 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा. यह मार्ग उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी होते हुए भिट्ठामोड़ (नेपाल सीमा) तक जाएगा. सीतामढ़ी-भिट्ठामोड़ रूट में एनएच-27ए और एनएच-227 के हिस्से भी शामिल रहेंगे.

फिलहाल सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिल चुकी है और अब डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का काम थीम इंजीनियरिंग कंसलटेंट को सौंपा गया है. निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होने की संभावना है.

इन इलाकों में यात्रा में हो जायेगा आसान

इस मार्ग की सबसे खास बात यह है कि इसमें मां जानकी की प्रकाट्यस्थली पुनौरा धाम भी शामिल है, जहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. सड़क बनने के बाद अयोध्या से पुनौरा धाम, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और जनकपुर तक यात्रा कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस सड़क से होने वाले फायदे

इस फोरलेन के बन जाने से गोपालगंज से सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) तक का सफर कम समय में पूरा होगा. अयोध्या से आने वाले श्रद्धालु सीधे धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, ढाबा, गाइड, परिवहन और छोटे व्यवसायों में स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इसके साथ ही नए पेट्रोल पंप, लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक गतिविधियां शुरू होंगी, जिससे क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और जमीन की कीमतों में भी वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़ें: हड़ताल पर गए कर्मियों पर लागू होगा नो वर्क नो पे, जमीन से जुड़े काम चलते रहेंगे, सरकार ने जारी किए आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >