मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी की दूरी होगी कम, बागमती पर बनेगा 3.3 किमी लंबा पुल, 814 करोड़ होंगे खर्च

Bihar Road Project: मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती नदी पर 3.35 किमी लंबे एलिवेटेड ब्रिज के लिए 12.48 एकड़ जमीन अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है. 814 करोड़ की इस फोरलेन योजना से बाढ़ के दौरान भी शहर से संपर्क बना रहेगा और सीतामढ़ी की दूरी घटेगी.

Bihar Road Project: मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बागमती नदी पर बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज का रास्ता अब साफ हो गया है. डीएम ने औराई के बभनगामा मौजा में इस प्रोजेक्ट के लिए 12.4857 एकड़ जमीन लेने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही 87 जमीन मालिकों से जमीन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और इसकी सरकारी सूचना जारी हो चुकी है.

प्रशासन ने क्या कहा

इस प्रोजेक्ट की वजह से कुछ परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ सकता है. लेकिन प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों पर असर पड़ेगा, उन्हें दोबारा बसाने की व्यवस्था की जाएगी. सरकार की योजना है कि किसी को बिना मदद के नहीं छोड़ा जाएगा.

अब अगला काम जमीन की कीमत तय करना है. यानी किस जमीन की कितनी दर होगी और कितना मुआवजा दिया जाएगा. इसके लिए एडीएम की देखरेख में छह लोगों की एक टीम बनाई गई है. यही टीम जमीन की सही कीमत तय करेगी.

प्रोजेक्ट के बारे में जानिए

यह पूरा काम औराई-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा सड़क परियोजना का हिस्सा है. इस सड़क की कुल लंबाई 21.36 किलोमीटर होगी. इसी के तहत बागमती नदी पर 3.35 किलोमीटर लंबा ऊंचा पुल बनाया जाएगा. इस पुल और सड़क को बनाने में करीब 814.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह फोरलेन सड़क होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कम होगी दूरी

अभी मुजफ्फरपुर से औराई जाने के लिए लोगों को कई बार सीतामढ़ी की तरफ से घूमकर जाना पड़ता है. इससे समय भी ज्यादा लगता है और दूरी भी बढ़ जाती है. नया पुल और सड़क बनने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी. सबसे ज्यादा फायदा बाढ़ के समय होगा. बरसात में अक्सर औराई का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता है. लेकिन यह पुल ऊंचा होगा, इसलिए पानी आने पर भी रास्ता बंद नहीं होगा. सरकार ने इस पूरे काम को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी-कोलकाता 6-लेन हाईवे को मिली रफ्तार, गया में पत्थर कटाई के लिए लगेंगे 3 बड़े क्रशर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >