बिहार में BPSC शिक्षिका प्रेमी संग फरार, वीडियो जारी कर बोली- अपनी मर्जी से की शादी, जान का खतरा

Bihar News: सीतामढ़ी में एक बीपीएससी शिक्षिका प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. दोनों ने वीडियो जारी कर शादी का दावा किया है. परिजनों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी से एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है. यहां बीपीएससी से चयनित एक सरकारी शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मामला रीगा थाना क्षेत्र के नरसामा गांव का बताया जा रहा है. शिक्षिका की पहचान वंदना कुमारी के रूप में हुई है. वह संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री हैं. वंदना हाल ही में बीपीएससी के जरिए सरकारी स्कूल में शिक्षिका बनी हैं.

दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार वंदना का प्रेम प्रसंग रामनगरा गांव निवासी संजीत कुमार से चल रहा था. संजीत मदन प्रसाद के पुत्र हैं. दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. लेकिन, परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. परिवार की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा था. इसी बीच वंदना ने बड़ा कदम उठाया. वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गईं.

दोनों ने वीडियो में क्या कहा?

फरार होने के बाद दोनों ने एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. वीडियो में दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि परिजन उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं.

गांव में तरह-तरह की हो रहीं बातें

घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है. गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर बहस छिड़ी है. फिलहाल पुलिस को भी मामले की जानकारी मिल गई है. रीगा थाना क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Also Read: समस्तीपुर में नशा देकर युवक की कराई जबरन शादी, पकड़ौआ विवाह का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >