ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम कांटा चौक फोरलेन के पास गश्ती के दौरान ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद किया है.

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम कांटा चौक फोरलेन के पास गश्ती के दौरान ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद किया है. मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी सचिन कुमार एवं रंजीत माली के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पूर्व के शराब मामले का आरोपित गिरफ्तार

सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम पुनौरा गांव में छापेमारी कर पूर्व के शराब मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पंकज कुमार, पुनौरा गांव का रहनेवाला है. उसके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >