तेजस्वी के लोकभवन मार्च पर बिहार के मंत्री बोले- एक सीट कम मिलती तो नेता प्रतिपक्ष नहीं होते, प्रशांत किशोर पर भी साधा निशाना

Bihar Politics: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विपक्ष की एक सीट कम होती तो वे नेता प्रतिपक्ष नहीं होते. उन्होंने प्रशांत किशोर, हाजीपुर हत्याकांड और AK-47 के इस्तेमाल पर सरकार के फैसले को लेकर भी बयान दिया.

Bihar Politics: बिहार में तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. RJD 19 अगस्त को पटना में मार्च निकालने वाली है. अब मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

उन्होंने तेजस्वी के मार्च को लेकर तंज कसा. साथ ही मुख्यमंत्री की बीजेपी मंत्रियों के साथ बैठक, हाजीपुर हत्याकांड और प्रशांत किशोर के नौकरी वाले दावे पर भी प्रतिक्रिया दी.

‘एक सीट कम मिलती तो नेता प्रतिपक्ष नहीं होते’

तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च पर श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने अगर विपक्ष को एक सीट कम दी होती तो तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष नहीं होते. उन्होंने कहा कि जिसने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दिन का ऐलान कर दिया हो, वो कहीं भी जा सकते हैं. मंत्री ने यह भी कहा कि जिस मामले को लेकर तेजस्वी राजभवन जा रहे हैं, उस पर सरकार पहले से कार्रवाई कर रही है.

BJP मंत्रियों के साथ CM की बैठक पर बोले- कयास की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री की बीजेपी के मंत्रियों के साथ हुई बैठक पर भी श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बीजेपी के मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं. इसमें किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए?

उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों ने खुद बताया है कि बैठक किस वजह से हुई थी. श्रवण कुमार ने कहा कि उनके पास भी एक दिन पहले कई मंत्री आए थे और अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत हुई. उन्होंने दावा किया कि सब ठीक है और आगे भी सब ठीक रहेगा.

हाजीपुर हत्याकांड पर क्या बोले श्रवण कुमार?

हाजीपुर में हुई हत्या के मामले पर मंत्री ने इसे संवेदनशील घटना बताया. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी. श्रवण कुमार ने कहा कि पुलिस जब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है तो सवाल भी उठते हैं. लेकिन अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ होना जरूरी है.

प्रशांत किशोर के नौकरी वाले दावे पर भी हमला

प्रशांत किशोर की ओर से नौकरी बांटने के दावे पर श्रवण कुमार ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उनकी बातों पर अब किसी को भरोसा नहीं है.

मंत्री ने 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर के एक बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार की पार्टी 25 सीट जीतती है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. श्रवण कुमार ने सवाल किया कि अब तक उन्होंने संन्यास क्यों नहीं लिया?

उन्होंने प्रशांत किशोर से यह भी पूछा कि अब तक उन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिया और कितने लोगों को बेरोजगार किया, इसकी सूची जारी करें.

‘चुनाव में नौकरी दी और अब निकाल दिया’

श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोगों को नौकरी देने की बात कही गई थी. अब उन्हीं लोगों को काम से निकाल दिया गया. उन्होंने कहा कि ऐसे दावों पर जनता को भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी देखनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

AK-47 के इस्तेमाल पर सरकार के फैसले का बचाव

जन प्रदर्शनों के दौरान AK-47 और अन्य अत्याधुनिक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक के फैसले का भी श्रवण कुमार ने समर्थन किया. उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन के दौरान सरकार घटना की समीक्षा करती है. इसी समीक्षा के बाद हथियारों के इस्तेमाल को लेकर यह निर्णय लिया गया है.

19 अगस्त को तेजस्वी निकालेंगे लोकभवन मार्च

तेजस्वी यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर 19 अगस्त को पटना में मार्च निकालने का ऐलान किया था. यह मार्च वीरचंद पटेल पथ स्थित RJD मुख्यालय से लोकभवन तक जाएगा. तेजस्वी ने कहा था कि इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने दिया जाएगा. अब इस ऐलान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं.

Also Read: इस दिन पटना में RJD का लोकभवन मार्च, दिल्ली से तेजस्वी यादव ने किया ऐलान, बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >