शेखपुरा में डीजे बजाने को लेकर विवाद, प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिकअप चालक को लगी गोली

Sheikhpura Firing Incident : शेखपुरा जिले में विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो गोलीबारी तक जा पहुंचा. इसमें एक पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Sheikhpura Firing Incident : शेखपुरा जिले में विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोली चलने का मामला सामने आया है. मेहुल थाना क्षेत्र में नालंदा जिले के धर्मपुर और शेखपुरा जिले के समस्तीपुर गांव के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान गोली लगने से पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पिकअप चालक की गर्दन में लगी गोली

घायल युवक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी रामकेसर पंडित के 30 वर्षीय पुत्र मदन पंडित के रूप में हुई है. बताया गया कि मदन पिकअप वाहन पर डीजे लादकर विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा था. इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया.

कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप

ग्रामीण अंगद कुमार के अनुसार, डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसी दौरान गोली चलने की बात सामने आयी. आरोप है कि धर्मपुर निवासी रोशन कुमार और रामसेवक ने मदन पंडित पर गोली चलायी, जो उसकी गर्दन में लगी.

एंबुलेंस से जाते पीड़ित के परिजन

गंभीर हालत में पावापुरी रेफर

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल मदन पंडित को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया.

घटना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस गोली चलने के आरोपों के साथ विवाद के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है. पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आरोपों की भी पुलिस कर रही पड़ताल

मामले में जिन लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है, उनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल गोलीबारी की परिस्थितियों और विवाद के क्रम की जानकारी जुटायी जा रही है. घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी.

Also Read : शेखपुरा: रोटरी क्लब ने दिल में छेद से पीड़ित बच्चे को भेजा केरल, 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' के तहत होगा मुफ्त ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >