युवती ने दिखायी साहस, मनचले को सिखाया सबक

छेड़खानी करना मनचले को महंगा पड़ गया. युवती ने साहस दिखाते हुए उसे जमकर सबक सिखाया.

शेखपुरा : छेड़खानी करना मनचले को महंगा पड़ गया. युवती ने साहस दिखाते हुए उसे जमकर सबक सिखाया. इस दौरान नाराज युवती ने उसकी चप्पल से पिटाई की. जानकारी के अनुसार, युवती बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी, तभी नगर क्षेत्र के निताई चौक के समीप मनचले युवक ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी और युवती को अश्लील बातें कहने लगा. इस पर युवत�� भड़क गयी और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी. आरोपित युवक सुल्लू मियां का पुत्र राजू है, जो निताई चौक के समीप ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता है. इस संबंध में युवती ने थाने में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. मनचला युवक रोजाना इस चौक से गुजरने वाले छात्राओं एवं युक्तियों पर फब्तियां कसता है और उन्हें परेशान करता है

Posted By : Rajat Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >