सकेआर कॉलेज में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम वापस लेने की मांग

एसकेआर कॉलेज, बरबीघा में शिक्षकों और कर्मचारियों ने बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया. उन्होंने अधिनियम को खारिज कर तुरंत वापस लेने की मांग की.

एसकेआर कॉलेज, बरबीघा में शुक्रवार को मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बिहार सरकार के प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में काला बिल्ला लगाकर महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया.

इस दौरान शिक्षकों ने प्रस्तावित अधिनियम को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की.

स्वायत्तता प्रभावित होने से उच्च शिक्षा को होगा नुकसान: डॉ. राज गोपाल

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राज गोपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय विचार-विमर्श और बौद्धिक स्वतंत्रता के केंद्र होते हैं. इन्हें स्कूली शिक्षा की तर्ज पर संचालित करने का प्रयास उच्च शिक्षा के हित में नहीं है.

उन्होंने कहा कि देश के बड़े और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की प्रगति का मुख्य कारण उनकी स्वायत्तता है, जबकि प्रस्तावित अधिनियम विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को बुरी तरह प्रभावित करेगा.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार नहीं किया, तो शिक्षक संघ उग्र एवं चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होगा.

प्रदर्शन में ये प्राध्यापक व कर्मचारी रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में डॉ. उज्ज्वल कुमार भगत, परितोष कुमार, डॉ. विद्या प्रकाश मौर्य, अशोक कुमार, डॉ. नवल किशोर, सुजाता कुमारी, डॉ. सुमीत कुमार तथा डॉ. मनीष कुमार सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read : नालंदा : झमाझम बारिश से राजगीर के कई इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर बहने लगा नालों का पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >