शेखपुरा रेलवे जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन से बुजुर्ग का शव बरामद, जांच में जुटी जीआरपी

Sheikhpura News: शेखपुरा रेलवे जंक्शन पर एक पैसेंजर ट्रेन से करीब 68 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Sheikhpura News : शेखपुरा रेलवे जंक्शन पर एक पैसेंजर ट्रेन से लगभग 68 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद होने से स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया.

स्टेशन पर शव मिलने के बाद जुटी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई. जीआरपी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. मृतक के पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें खाने-पीने का सामान मिला. वहीं उनकी जेब से शेखपुरा तक का रेल टिकट भी मिला है, लेकिन पहचान संबंधी कोई अन्य दस्तावेज नहीं मिला.

पहचान के बाद ही आगे बढ़ेगी कानूनी प्रक्रिया

पुलिस के अनुसार, मृतक की किसी से पहचान नहीं हो सकी है. शव की शिनाख्त के लिए यात्रियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. शव मिलने के बाद ट्रेन यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. जीआरपी ने आसपास के रेलवे स्टेशनों को भी सूचना दे दी है और संभावित परिजनों की तलाश की जा रही है. फिलहाल शव को सुरक्षित रखते हुए सदर अस्पताल शेखपुरा में पहचान का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Also Read : OMR आधारित परीक्षा के फैसले का ABVP ने किया विरोध, छात्र हित में निर्णय वापस लेने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >