शेखपुरा में B.Tech छात्र हंसराज उर्फ राजा शनिवार से लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sheikhpura News : शेखपुरा के मेंहुस रोड निवासी और जयपुर स्थित NIAT में B.Tech कर रहे 20 वर्षीय छात्र हंसराज उर्फ राजा शनिवार दोपहर घर से निकलने के बाद लापता हो गए. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. जमुआरा पहाड़ के पास उसकी बाइक मिलने से अनहोनी की आशंका गहराई है.

Sheikhpura News : शहर के मेंहुस रोड निवासी और राजस्थान के जयपुर NIAT (NXl.wave of Innovation in advanced technologies) बीटेक का 20 वर्षीय छात्र हंसराज उर्फ राजा शनिवार की दोपहर घर से निकला था लेकिन रविवार की सुबह 8 बजे तक उसका कोई अता-पता नहीं है. जिससे परिवार वालों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है.

रात 1:30 बजे तालाब के पास मिली बाइक

हंसराज शहर के मेंहुस मोड़ निवासी स्पेयर पार्ट्स विक्रेता संतोष कुमार यादव का पुत्र है. इस संबंध में परिवार वालों का कहना है कि वह शनिवार के दिन करीब 11.30 बजे घर से अपाचे बाइक लेकर निकला था लेकिन, देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुए और उसकी खोजबीन शुरू कर दी. इसके साथ ही परिवार वालों ने इसकी सूचना शेखपुरा आदर्श टाउन थाना को दी. पुलिस और स्थानीय परिवार रिश्तेदार के लोगों के सहयोग से खोजबीन करने के दौरान बाइक जमुआरा पहाड़ के तालाब के समीप रात्रि डेढ़ बजे के करीब पाया गया जो लॉक था.

तीन-चार किमी दूर मिला मोबाइल लोकेशन, अपहरण का शक

इससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. मामले की छानबीन को शेखपुरा टाउन थाना पुलिस जुटी है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार लापता युवक के मोबाइल के लोकेशन से तीन चार किलोमीटर दूर होने की बात बताई जा रही है. जिससे युवक के अपहरण की भी आशंका सता रही है. बाइक सुनसान स्थान पर पाए जाने से ऐसी आशंका उत्पन्न हो रही. वहीं परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. इकलौते बेटे के लापता होने से परिवार के कोहराम मिली जानकारी के अनुसार हंसराज उर्फ राजा संतोष कुमार का इकलौता पुत्र है.

जयपुर NIAT में कर रहा था B.Tech की पढ़ाई

इसके साथ ही एक मात्र बहन है. परिवार ने बड़े ही लाड प्यार से उसकी पढ़ाई कोटा राजस्थान से कराई थी. वह वर्तमान में NIAT जयपुर में पढ़ाई कर रहा था. दस दिनों पहले वह जयपुर से गर्मी की छुट्टी में अपने घर आया हुआ था. व्यवसाय में पिता का करता था मदद इकलौता पुत्र होने के कारण वह घर पर होने पर अपने पिता के स्पेयर पार्ट्स के व्यवसाय में मदद करता था.

सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में बाइक मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ी

शनिवार की दोपहर वह घर से निकला तो परिवार वालों को ऐसा लगा कि बाजार या किसी दोस्त से मिलने गया होगा लेकिन रात नौ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन की जाने लगी. जमुआरा पहाड़ पर युवक का बाइक मिलना बड़ा रहा अनहोनी की आशंका शहर के जमुआरा पहाड़ के सुनसान जगह पर खोजबीन के दौरान बाइक का मिलना किसी अनहोनी की आशंका को बढ़ा रहा है. इस जमुआरा पहाड़ के समीप काफी खतरनाक गहराइयों वाला पहाड़ की खुदाई से बना तालाब भी है. दिन में यह स्थान सुनसान रहता है.

Also Read : बेगूसराय में यातायात व्यवस्था चरमराई, स्टेट हाईवे-55 पर बसों का अवैध संचालन जारी, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >