शेखपुरा: घाटकुसुम्भा के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, ग्रामीणों ने बतायीं समस्याएं

शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने घाटकुसुम्भा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने नाव, पशुचारा, दवा और राहत सामग्री की तत्काल व्यवस्था की मांग की है.

sheikhpura news : जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड के विभिन्न गांवों में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात का जायजा लेने शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी पहुंचे. विधायक ने कोयला, बाउघाट, भदौसी, डीह कुसुम्भा सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

ग्रामीणों ने नाव और राहत सामग्री की उठायी मांग

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बाढ़ जैसी स्थिति में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने नाव की व्यवस्था, पशुओं के लिए चारा, दवा एवं चिकित्सा सुविधा, डॉक्टरों की उपलब्धता, राहत सामग्री सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने घाटकुसुम्भा के सीओ, बीडीओ और संबंधित पदाधिकारियों से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल नाव, पशुचारा, दवा, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आवश्यक राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी परिस्थिति में किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

हर संभव सरकारी सहायता का दिलाया भरोसा

विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवार तक हर संभव सरकारी सहायता और सुविधा पहुंचायी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं. विधायक ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम: रजौली में झंडा दिवस कोष के लिए 70 हजार से अधिक धन का हुआ संग्रह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >