शेखपुरा में खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

शेखपुरा जिले में खेत में पटवन के दौरान एक दुखद घटना हुई, जहाँ बोरिंग से निकले करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान मो नन्हू की मृत्यु हो गई. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत चरूआवां गांव में खेत में लगी धान की फसल का पटवन बोरिंग से किए जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय किसान मो नन्हू की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया.

खोजबीन के दौरान करंट की चपेट में मिले किसान

हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी.

ग्रामीणों ने बताया कि मो नन्हू घर से खेत की ओर पटवन करने के लिए निकले थे. कुछ देर बाद जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने खेत की ओर जाकर खोजबीन शुरू की. इस दौरान वे करंट की चपेट में मिले. आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन मृतक के परिवार के लोग मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिए.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अपने पीछे 5 पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. किसान के ऊपर ही परिवार का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी थी. उनकी मौत के बाद आश्रित परिवार के समक्ष भरण-पोषण की समस्या गहरा गई है.

पुलिस की आगे की कार्रवाई

उधर, थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >