पुराने सिक्के बदलने के नाम पर 12 लाख की ठगी, शेखपुरा से साइबर फ्रॉड गिरफ्तार; दिल्ली ले गई पुलिस

Sheikhpura Cyber Fraud : दिल्ली पुलिस की टीम ने शेखपुरा के वाजितपुर गांव में छापेमारी कर 12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया है.

Sheikhpura Cyber Fraud : दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार को स्थानीय शेखोपुरसराय थाना पुलिस के सहयोग से वाजितपुर गांव में छापामारी कर अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के एक बदमाश छोटू कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

गिरफ्तार साइबर फ्रॉड वाजितपुर गांव निवासी दिनेश राम का पुत्र बताया गया है. छापामारी का नेतृत्व शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने की.

छापामार दल में दिल्ली पुलिस के पुलिस सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, शेखोपुरसराय थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार, एएसआई मधुकांत मिश्रा सहित अन्य शामिल थे.

12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला

इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर फ्रॉड के विरुद्ध गत 2 जुलाई को दिल्ली स्थित साइबर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Also Read : बिहारशरीफ : एक ही सफर में दो बार मां बनी महिला, ट्रेन में बेटे और प्लेटफॉर्म पर बेटी को दिया जन्म; अस्पताल पहुंचने पर नवजात की मौत

जिसमें उसके ऊपर पुराना सिक्का बदलने के नाम पर 12 लाख रुपए से अधिक की राशि का ऑनलाइन ठगी करने का आरोप लगाया गया था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी तब से फरार चल रहा था. दिल्ली पुलिस युवक के मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर यहां पहुंची थी.

Also Read: शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र में दो इस्तेहार वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली रवाना और इलाके की स्थिति

युवक को स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे अपने साथ कड़ी सुरक्षा में दिल्ली लेकर चली गई. जिले के शेखूपुर सराय प्रखंड क्षेत्र इन दिनों साइबर ठग का गढ़ बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >