गुटखा न पहुंचाने पर भड़के CISF जवान, थार से आकर दुकानदार पर की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sheikhpura: शेखपुरा के बरबीघा में दो सीआईएसएफ (CISF) जवानों ने गुटखा दुकान तक न पहुंचाने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की और उस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर उनकी थार गाड़ी और लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है. पुलिस पर शुरुआत में मामले को दबाने का भी आरोप लगा है.

Sheikhpura, रंजीत कुमार: शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के मिशन चौक पर थार गाड़ी पर सवार दो सीआईएसएफ जवानों ने पानपराग गाड़ी तक न पहुंचाने पर पान दुकानदार पर फायरिंग कर दी. इस मामले में पीड़ित राहुल कुमार ने मिशन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मौके से एक खोखा, लाइसेंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और थार गाड़ी जब्त कर ली है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पीड़ित ने क्या बताया

पीड़ित राहुल कुमार चंद्रवंशी नगर का रहने वाला है और मिशन चौक पर पान की दुकान चलाता है. उसने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे एक थार गाड़ी उसकी दुकान के सामने आकर रुकी. गाड़ी में बैठे लोगों ने उसे गुटखा गाड़ी तक पहुंचाने को कहा.

राहुल ने व्यस्तता का हवाला देते हुए मना कर दिया. उस समय थोड़ी कहासुनी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया. फिर शाम सात से आठ बजे के बीच वही लोग दोबारा लौटे और राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी. राहत की बात रही कि गोली राहुल को नहीं लगी. राहुल ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे.

दोनों को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी अनिल यादव और बरबीघा के कुतुबचक गांव निवासी प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है. दोनों सीआईएसएफ जवान हैं और शादी समारोह में शेखपुरा आए थे.

SHO आदित्य रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. दूसरे पक्ष का कहना है कि लोहे की रॉड से हमला होते देख लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की गई. जब्त पिस्टल प्रभाकर की है और थार गाड़ी उनकी पत्नी के नाम पर बताई जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मामले को मैनेज करने का दबाव बनाया

घटना के बाद पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि थाने में उसे ही पूरी रात बैठाकर रखा गया और मामले को मैनेज करने का दबाव बनाया गया. उसने आरोप लगाया कि पुलिस काउंटर केस में फंसाने की धमकी दे रही थी.

राहुल ने दावा किया कि उसने थाने के अंदर का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कप्तान ने मामले का संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज हुई. SHO ने पीड़ित के आरोपों को गलत बताया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब अजगैबीनाथ धाम के नाम से जाना जाएगा शहर

17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना, मोबाइल ऐप के जरिए खुद दे सकेंगे अपनी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >