शेखपुरा में आंगनबाड़ी सेविकाओं को 5 महीने से मानदेय नहीं, धरने पर बैठीं सेविका-सहायिका

शेखपुरा में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को पिछले 5 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इस कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं. अपनी मांगों को लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया.

Sheikhpura Anganwadi Workers Salary : बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ऐक्टू के बैनर तले बाल विकास परियोजना अरियरी मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया, जिसमें अरियरी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका और सहायिका ने बीते पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने को लेकर प्रदर्शन किया और धरना दिया.

बाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी

इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और हर महीने समय पर मानदेय भुगतान करने तथा सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को नियमित करने की मांग की.

मानदेय 25 हजार करने और नया मोबाइल देने की मांग

इसके साथ ही मानदेय को बढ़ाकर 25 हजार रुपया करने, मानदेय का नियमित भुगतान करने के साथ ही सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को नया मोबाइल दिए जाने की मांग उठाई गई, जबकि ऐक्टू नेता कमलेश प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस महंगाई के दौर में बेहद कम मानदेय पर काम करवा रही है और इसके बावजूद उन्हें पांच महीने का मानदेय नहीं दिया गया है.

Also Read : जमीन की रजिस्ट्री हुई ऑनलाइन तो क्यों घट गई रफ्तार? राजगीर में सिर्फ 3 निबंधन, डीड राइटरों का काम भी प्रभावित

आर्थिक तंगी और बच्चों के भरण-पोषण की समस्या

मानदेय नहीं मिलने से आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है जिससे उन्हें अपने साथ बच्चों के भरण-पोषण में कठिनाई उठानी पड़ रही है, और एक्टू नेता ने सरकार से सभी सेविका-सहायिका को नियमित करने की मांग की जिससे कि वह सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें.

यूनियन नेत्री की अध्यक्षता और अन्य वक्ताओं के संबोधन

यह धरना यूनियन की नेत्री संजू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसे ममता कुमारी, अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, रीता कुमारी आदि ने भी संबोधित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >