शेखपुरा में अपहरण के बाद 19 वर्षीय छात्रा बरामद, 3 साल से प्रेम प्रसंग का सामने आया मामला

Sheikhpura Student Missing Case : बीए की परीक्षा देने गई 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद उसे यूपी ले जाया गया था. पुलिस की दबिश के बाद युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

Sheikhpura Student Missing Case : बीते एक अगस्त को बीए की परीक्षा देने घर से निकली एक 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण की घटना के सिलसिले में पुलिस दबिश के कारण बदमाशों ने अपहृत युवती को छोड़ दिया.

कोरमा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों ने मंगलवार को अगवा युवती को शेखपुरा शहर के बुधौली बाजार से बरामद कर लिया.

बरामद युवती को बाद में पुलिस निगरानी में उसका बयान कलमबद्ध कराने हेतु स्थानीय सिविल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.

प्राथमिकी दर्ज और परिवार द्वारा खोजबीन

इस बाबत पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि अगवा युवती गत 1 अगस्त को घर से बीए की परीक्षा देने के लिए कॉलेज निकली थी. जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन सगे-सम्बंदियों के पास की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला.

Also Read : PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

इसी बीच युवती के परिवार वालों को सूचना मिली कि उसकी पुत्री का अपहरण नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत नुआवा गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार ने कर लिया है. तब लड़की के पिता ने कोरमा थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें सचिन कुमार सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया.

प्रेम प्रसंग और यूपी में छुपने की बात

पुलिस सब इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी युवक के भाई का ससुराल लड़की के ही गांव में है, जिसके चलते युवक का आना-जाना लड़की के यहां हुआ करता था. उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की के बीच विगत तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Also Read : गया जी : तीन साल से प्रेमी से फोन पर करती थी बात, अब छोटे बेटे संग महिला लापता; पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती

युवती को यहां से लेकर युवक अपने साथ यूपी चला गया था. यूपी में दोनों छिपे थे, लेकिन पुलिस दबिश के कारण युवक ने युवती को शेखपुरा शहर के पास लाकर छोड़ दिया, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर उसे बरामद कर लिया गया. उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >