सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शेखपुरा में सड़क सुरक्षा की समीक्षा, पेट्रोल पंपों के लिए तय हुए सुरक्षा मानक

Road Safety Sheikhpura : शेखपुरा में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा मानकों, सुरक्षित प्रवेश-निकास और यातायात व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

Road Safety Sheikhpura : शेखपुरा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णयों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के 19 पेट्रोल पंप संचालकों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा

बैठक के दौरान पेट्रोल पंपों के सुरक्षित संचालन, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों (NH-SH) पर वाहनों के सुरक्षित प्रवेश एवं निकास, अवैध पार्किंग की पूर्ण रोकथाम, अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, आपदा प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य अनिवार्य मानकों के अनुपालन की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कराया जाएगा कड़ाई से पालन

अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि राजस्थान के फलोदी में हुए भीषण सड़क दुर्घटना प्रकरण के उपरांत सड़क सुरक्षा को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है. उन्होंने सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि पेट्रोल पंप परिसर एवं उसके आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, यातायात अवरोध अथवा असुरक्षित प्रवेश-निकास की स्थिति बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए.

Sheikhpura News : मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई

उन्होंने संचालकों को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि पेट्रोल पंपों के लाइसेंस का नवीकरण (रिन्यूअल) अब नवीन विभागीय प्रावधानों, कड़े सुरक्षा मानकों तथा सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही किया जाएगा. यदि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपस्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सड़क सुरक्षा एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करेंगे.

Also Read : शेखपुरा ने आकांक्षी जिला योजना में देशभर में हासिल किया 15वां स्थान, विकास कार्यों को मिली पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >