शेखपुरा में मंदिर निर्माण को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड रामधुन

शेखपुरा के अहियापुर में मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यहां 24 घंटे का अखंड राम धुन और राम कथा का आयोजन किया जा रहा है.

नगर क्षेत्र शेखपुरा के वार्ड नंबर 7 अहियापुर में मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राम कथा एवं भजन कार्यक्रम की भव्यता को प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई.

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कुमारी कन्याओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कथा और भजन कार्यक्रम के लिए कलश स्थापित किया.

इस अवसर पर लोगों को राम भक्ति की गंगा में गोता लगाने के लिए अयोध्या से रामचरितमानस मर्मज्ञ नीरज पांडे जी और काशी से दिनेशानंद जी महाराज पधारे हुए हैं.

कलश स्थापना के बाद 24 घंटे का अखंड राम धुन का आयोजन शुरू किया गया. इस आयोजन को लेकर मोहल्लावासियों में खासा उत्साह और भक्ति भाव देखा जा रहा है.

बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी इस आयोजन में श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं.

सनातन धर्म का मूल मंत्र वसुदेव कुटुंबकम: संत

इस अवसर पर जानकारी देते हुए अयोध्या और काशी से आए महात्माओं ने बताया कि सनातन धर्म का मूल मंत्र 'वसुधैव कुटुंबकम' है.

दुनिया के सभी लोगों को आपस में प्रेम और भाईचारा बनाए रखने में रामचरितमानस की भूमिका अतुलनीय है.

रामचरितमानस में मानव को सभी पशु-पक्षियों के साथ-साथ पेड़-पौधों और पर्यावरण के साथ प्रेम बनाए रखने की सीख बाबा तुलसीदास जी ने देने का प्रयास किया है.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >