शेखपुरा-लखीसराय मुख्य पथ पर बरूई गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.
नवादा जिले के कौवाकोल गांव के रहने वाले हैं दोनों घायल
दोनों घायलों की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल गांव निवासी ब्रह्मदेव साव के 32 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार एवं धर्मेंद्र साहू के 30 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है.
बहन को राखी बंधवाने लखीसराय जाने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार एवं रोहित कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लखीसराय अपनी बहन के यहां रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बंधवाने जा रहे थे. दोनों घायल युवक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई बताए गए हैं.
घटना के समय विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से जबरदस्त टक्कर होने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए.
Also Read : शेखपुरा : फोन कर गांव बुलाया, फिर 10-15 लोगों ने फाइनेंस बैंक के CEO को पीटा; 25 हजार और सोने का लॉकेट छीना
स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, परिजनों को दी सूचना
घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सदर अस्पताल पहुंचाया.
जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार घायल व्यक्ति को रास्ते से बोलेरो से जा रहे लोगों ने अन्यत्र कहीं चिकित्सकों के पास पहुंचाया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों ने पुलिस के साथ-साथ उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है.
