शेखपुरा में 'बिहार बंद' को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, DM-SP ने निकाला फ्लैग मार्च

Sheikhpura Bihar Bandh : नीट पेपर लीक मामले के विरोध में आहूत बिहार बंद को लेकर शेखपुरा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Sheikhpura Bihar Bandh : बिहार बंद को लेकर सभी जिलों में सुबह से ही हलचल तेज है. आईसा सहित अन्य छात्र संगठनों द्वारा शनिवार को आहूत बिहार बंद को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

दंगा नियंत्रण बल मुस्तैद, शहर में पुलिस की पैनी नजर

शनिवार सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों और मुख्य मार्गों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल तथा अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई है. कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए हैं. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दंगा नियंत्रण बल को भी मुस्तैद रखा गया है.

शहर में सुबह से ही सुरक्षा बलों की सक्रियता साफ नजर आ रही है और पुलिस लगातार गश्ती कर रही है. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बंद के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने अथवा कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

DM और SP के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

बंद से एक दिन पूर्व शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु के संयुक्त नेतृत्व में शहर में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और सभी संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कड़ा संदेश देना था.

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में है आक्रोश

गौरतलब है कि देशभर में तूल पकड़ चुके नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है. इसी ज्वलंत मुद्दे को लेकर दो दिन पूर्व भी शेखपुरा में छात्र संगठनों द्वारा एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया था. छात्रों के इसी आक्रोश और शनिवार के प्रस्तावित बिहार बंद की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने पहले से ही अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लिया है ताकि आम जनजीवन कम से कम प्रभावित हो.

Also Read : शेखपुरा बार एसोसिएशन चुनाव आज, 340 अधिवक्ता करेंगे मतदान, अध्यक्ष- महासचिव पद पर कांटे की टक्कर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >