बरबीघा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, ट्रैक पर बैठकर पटना जाने वाली ट्रेन को रोका, रेल मंत्री-सांसद के खिलाफ जमकर लगाएं नारे

बरबीघा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन में जगह न मिलने से रेल यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए यात्रियों ने पटना जाने वाली ट्रेन को ट्रैक पर बैठकर करीब आधे घंटे तक रोके रखा. इस दौरान रेल मंत्री और स्थानीय सांसद के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए.

Barbigha Railway Station Passengers Protest : बरबीघा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन में जगह नहीं मिलने से नाराज रेल यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए कुछ युवा यात्री पटना जाने वाली ट्रेन के आगे बैठ गए और करीब आधे घंटे तक ट्रेन को रोके खड़े हो गए. इस दौरान यात्रियों ने रेल मंत्री और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. अचानक हुए हंगामे से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

स्थिति बिगड़ती देख स्टेशन मास्टर ने तुरंत बरबीघा थाना को सूचना दी. इसके बाद डायल 112, बरबीघा थाना की पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने काफी प्रयास के बाद यात्रियों को ट्रेन के आगे से हटाया. इसके बाद ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया.

ट्रेन रवाना होने के बाद टिकट काउंटर पर भी हंगामा

ट्रेन के रवाना होने के बाद भी यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. सैकड़ों की संख्या में रेल यात्री टिकट काउंटर पर पहुंच गए और टिकट के पैसे वापस करने की मांग करने लगे. यात्रियों की बढ़ती भीड़ और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए टिकट काउंटर को बंद करवाना पड़ा.

करीब एक घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बनी रही. बाद में धीरे-धीरे यात्री रेलवे, रेल मंत्री और सांसद के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्टेशन परिसर से बाहर निकलने लगे.

बोगियों की संख्या कम होने से बढ़ी परेशानी

रेल यात्रियों का कहना है कि नवादा से पटना के बीच चलने वाली ट्रेन में पहले एक दर्जन से अधिक बोगियां हुआ करती थीं. बाद में बोगियों की संख्या घटाकर आठ कर दी गई. यात्रियों के अनुसार, बोगियों की संख्या कम होने के कारण ट्रेन में जगह काफी कम हो गई है और रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में परेशानी होती है. PHOTOS: नाव पर बैठे थे बदमाश, पटना पुलिस पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; 62 राउंड फायरिंग में SI घायल

महिला यात्रियों ने भी ट्रेन में पर्याप्त जगह नहीं मिलने की शिकायत की. उनका कहना है कि महिला बोगी में भी पुरुष यात्री सवार रहते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यात्रियों का आरोप है कि रेलवे की ओर से महिला यात्रियों को दी गई सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से उपयोगी साबित नहीं हो रही हैं.

त्योहार के बाद बढ़ी यात्रियों की भीड़

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि रक्षाबंधन त्योहार के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से लौटे थे. सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को बरबीघा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या दोगुने से भी अधिक हो गई थी. अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और कई यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके.

फतुहा में दो टेम्पो की जोरदार टक्कर, 31 वर्षीय महिला की मौत; चालक फरार

हालांकि, रेल यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में जगह नहीं मिलने और भीड़ की समस्या सिर्फ त्योहार के समय की नहीं है. उनका कहना है कि इस तरह की स्थिति आए दिन सामने आती है और यात्रियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है.

नई ट्रेन या बढ़ाई जाए बोगियों की संख्या

यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि सुबह पटना जाने वाली ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाई जाए. इसके साथ ही इस रूट पर एक नई ट्रेन चलाने की भी मांग की गई है, ताकि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके.

टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों ने बिना टिकट सफर करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है. यात्रियों का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती होने से भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें : बाढ़ में नॉनवेज पार्टी के दौरान चार दोस्तों की बिगड़ी तबीयत, पटना लाने के दौरान हुई मौत, जहरीली पेय पदार्थ पीने की आशंका



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >