जनसुनवाई शिविर में डीएम ने साझा की सड़क परियोजना की जानकारी, जल्द शुरू होगी भू-अर्जन प्रक्रिया

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने पिपराही प्रखंड के बेलवा पंचायत भवन का निरीक्षण कर शिवहर-बेलवा पथ निर्माण की जानकारी साझा की. भू-अर्जन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लोगों से सहयोग की अपील की गई है.

Sheohar News: जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने गुरुवार को पिपराही प्रखंड के बेलवा पंचायत भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिवहर-बेलवा पथ (एसएच-54) के मिसिंग लिंक तथा सिंगाही-बेलवा-नरकटिया-देवापुर सड़क निर्माण के लिए स्थापित कैंप स्थल का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में पंचायत भवन में आयोजित जनसुनवाई शिविर में स्थानीय लोगों से संवाद कर सड़क परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

Piprahi News: भू-अर्जन प्रक्रिया शुरू, दस्तावेज जमा करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने बताया कि शिवहर-बेलवा मिसिंग लिंक सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने संबंधित भूमि धारकों से आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ भू-अर्जन कार्यालय में शीघ्र जमा करने का अनुरोध किया, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके.

महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को बताया विकास की आधारशिला

डीएम ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके निर्माण के बाद मोतिहारी तक आवागमन अधिक सुगम होगा. उन्होंने बताया कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.

ग्रामीणों से सहयोग की अपील

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से परियोजना में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य में सभी की भागीदारी से परियोजना समय पर पूरी होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.

केंद्रीय मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्रीय मेडिकल कॉलेज के लिए 25 एकड़ तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई तेज करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सावन में मेहंदी और हरी चूड़ियों का महत्व, भगवान शिव की आराधना से जुड़ी है मान्यता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md.maksud alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >