साइबर अपराध रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और जागरूकता फैलाने पर दिया जोर

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिवहर में आयोजित कार्यक्रम में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रदर्शनी में साइबर सुरक्षा और जनहितकारी पहलों का अवलोकन किया गया।

Sheohar News: रविवार को बेलवा बागमती नदी स्थित डैम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बिहार पुलिस की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. प्रदर्शनी में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, विभिन्न साइबर पोर्टलों के उपयोग तथा साइबर जागरूकता से संबंधित जानकारियां प्रमुखता से प्रदर्शित की गईं.

पुलिस की जनहितकारी पहलों का किया गया प्रदर्शन

प्रदर्शनी में बिहार पुलिस की जनहितकारी पहल 'पुलिस दीदी', 'अभय ब्रिगेड' सहित अन्य नवाचारों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया. अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपायों और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी.

साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पुलिस अधिकारियों और आम लोगों के बीच व्यापक साइबर जागरूकता विकसित करने के निर्देश दिए. वहीं मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने साइबर पोर्टलों के प्रभावी उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर हेल्पडेस्क एवं महिला हेल्पडेस्क के सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवहर पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता और सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के मंत्री, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >