शिवहर/पुरनहिया : जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा आयोजित की गई. इसमें नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. पुरनहिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित की गयी. जिसमें कुल 2100 नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. इस महपरीक्षा में साक्षर भारत मिशन के 1760 एवं अक्षर आंचल योजना के 340 नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. परीक्षा केंद्र पर प्रेरक एवं टोला सेवक द्वारा नवसाक्षर महिलाओं को लाया गया. सभी केंद्रों पर प्रधान शिक्षक केंद्राधीक्षक व सहायक शिक्षक वीक्षक बनाये गये थे.
शांतिपूर्वक हुई बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा
शिवहर/पुरनहिया : जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा आयोजित की गई. इसमें नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. पुरनहिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित की गयी. जिसमें कुल 2100 नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. इस महपरीक्षा में साक्षर भारत मिशन के 1760 एवं अक्षर आंचल योजना […]

परीक्षा केंद्रों अनुश्रवण कार्यक्रम समन्वयक रंजीत उर्फ भोला सिंह द्वारा किया गया. इधर रामपुरकेशों मध्य विद्यालय में आयोजित बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा में परीक्षा केंद्र पर 180 नवसाक्षर ने परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा केंद्रधीक्षक तजम्मुल हुसैन के देख रेख में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. परीक्षा के दौरान वरीय प्रेरक जितेंद्र कुमार, प्रेरक राफिया गजला, वीक्षक शिवजी राय, रेवती रमण कुमार सिंह समेत कई ने सहयोग किया. महापरीक्षा जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव नरेंद्र निशांत के देख रेख में संपन्न हुआ.
महापरीक्षा में 340 परीक्षार्थी हुए शामिल: बेलसंड . प्राथमिक विद्यालय बेलसंड व मध्य विद्यालय भोरहा मुसहर टोल, मवि जाफरपुर व मवि पचनौर समेत अन्य माडॅल विद्यालयों में रविवार को अक्षर आंचल योजना के तहत महापरीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 340 परीक्षार्थी शामिल हुए.