आंगनबाड़ी केंद्रों से होती है वसूली

पंचायत समिति की बैठक में मुखिया ने लगाया आरोप बैरगनिया : स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को प्रमुख नीलम जायसवाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद विशेष आमंत्रित सदस्य सांसद रमा देवी ने सदस्यों की शिकायत पर सीडीपीओ संगीता कुमारी को जमकर फटकार लगायी. […]

पंचायत समिति की बैठक में मुखिया ने लगाया आरोप

बैरगनिया : स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को प्रमुख नीलम जायसवाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में मौजूद विशेष आमंत्रित सदस्य सांसद रमा देवी ने सदस्यों की शिकायत पर सीडीपीओ संगीता कुमारी को जमकर फटकार लगायी. बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुरेश लुईश ने सीडीपीओ संगीता कुमारी पर आरोप लगाया कि वह प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से प्रति माह 2500 रुपये बतौर नजराना की वसूली करती है, जिसके कारण आंगनबाड़ी सेविका बच्चों को मिलने वाली पोषाहार, गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सहायता समेत अन्य मद की राशि को लाभुकों को न देकर बंदरबाट कर देती है. पंसस के आरोप को अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया.
पचटकी यदु के मुखिया हरदेव नारायण साह ने
बीइओ अजय कुमार त्रिवेदी के बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी जतायी. कहा कि बीइओ किसी बैठक में नहीं आते हैं. हर बैठक में उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाती है, परंतु उनके आचरण में कोई सुधार नहीं होता है. यहां तक आरोप लगाया कि बीइओ सरकार के शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए हमेशा शराब के नशे में धुत रहते हैं परंतु उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. मुखिया शमीम अख्तर खान ने मवि उर्दू अख्ता बाजार में वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक को प्रभार देने का मामला उठाया. मुखिया दिनेश प्रसाद ने परसौनी में सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण में सीओ द्वारा टाल-मटोल किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के 100 घरों के लोगो को कोई सड़क नहीं है.
मामले में सीओ को सभी आवश्यक कागजात उपलब्ध कराया जा चुका है, परंतु अब तक फाइल अंचल कार्यालय में ही पड़ा है. सदस्य संजय राम ने नंदवारा पंचायत के वार्ड संख्या- दो महादलित टोला में पोल लगने के महीनों बाद बिजली नहीं आने का मुद्दा उठाया. वहीं पंसस बबीता देवी ने कहा कि सदस्यों द्वारा कई विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें एमडीएम, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि में हेराफेरी किये जाने का मामला पाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >