पांच लाेगों का घर जल कर राख

पुपरी थाना क्षेत्र के झझिहट पंचायत के भहमा गांव की घटना पुपरी : थाना क्षेत्र के झझिहट पंचायत के भहमा गांव में शनिवार को अचानक लगी आग से पांच लोगों का घर समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गया. आग पर ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया. तत्काल […]

पुपरी थाना क्षेत्र के झझिहट पंचायत के भहमा गांव की घटना

पुपरी : थाना क्षेत्र के झझिहट पंचायत के भहमा गांव में शनिवार को अचानक लगी आग से पांच लोगों का घर समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गया.
आग पर ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया. तत्काल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका. बताया गया है कि शनिवार को करीब चार बजे अचानक हीरालाल महतो के घर से आग की तेज लपट उठी जो देखते-देखते विंदा महतो, बच्चा महतो, शंभु महतो व सोमनाथ महतो के घर को भी अपने आगोश में ले लिया.
जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक पांचों का घर व घर में रखे अनाज, कपड़ा, बरतन, फर्नीचर, जेवरात व नकद समेत अन्य सामग्री जल कर राख हो गयी. लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मो अशरफ उर्फ पप्पू व सरपंच पति मो इमरान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >