बराही जगदीश वार्ड 11 से आनंंदी देवी विजयी

पुरनहिया : प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों के पंच पद पर उपचुनाव को लेकर करायी गयी. मतदान का परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो. रईसुद्दीन खां ने बताया कि बराही जगदीश पंचायत से वार्ड 11 पंच पद पर आनंदी देवी 25 मतों से विजयी घोषित की गयी. […]

पुरनहिया : प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों के पंच पद पर उपचुनाव को लेकर करायी गयी. मतदान का परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो. रईसुद्दीन खां ने बताया कि बराही जगदीश पंचायत से वार्ड 11 पंच पद पर आनंदी देवी 25 मतों से विजयी घोषित की गयी.

इन्हें 115 मत मिले जबकि नरेंद्र राम 80 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे. जबकि शकुंतला देवी को 39 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं. बसंत पट्टी पंचायत वार्ड पांच से जमादार साह 108 मत प्राप्त कर विजयी रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुखलाल महतो को 69 मतों के अंतर से पराजित किया. सुखलाल 39 वोट पर सिमट कर रह गये. तीसरे स्थान पर रहे जियालाल सहनी को मतदाताओं ने 14 मतों में ही सिमटा दिया. दोस्तियां पंचायत से संतोष कुमार 218 मत प्राप्त कर 199 मतों के अंतर से विजयी रहे. जबकि 19 मत प्राप्त कर उर्मिला देवी पराजित हो गयी.
पिपराही में पंच पद का परिणाम घोषित : पिपराही. प्रखंड के दो वार्डों में उपचुनाव के बाद मतगणना परिणाम घोषित हो गया है.अंबा उतरी पंचायत के पंच पद पर वार्ड 13 से अब्दुल रहमान विजयी घोषित किये गये. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी मो सेराज को 34 मतों के अंतर से पराजित किया.
वही कमरौली पंचायत ग्राम कचहरी पद के उपचुनाव में वार्ड चार से सरोज कुमारी को विजयी घोषित किया गया. उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शकुंतला देवी 17 मतों के अंतर से पराजित किया है. मतगणना के दौरान,एसडीओ लालबाबू सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी गिरीजेश कुमार बीडीओ अजय कुमार समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >