New Road In Bihar: बिहार के इस जिले में 139 करोड़ की लागत से बनेगी पक्की सड़क, जानिये कब से शुरू हो सकेगा काम

New Road In Bihar: बिहार के शिवहर जिले में 139 करोड़ की लागत से पक्की सड़क बनाई जायेगी. इसके निर्माण की प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. संभावना है कि चुनाव के बाद जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकेगा. इसके बनने से बाढ़ के वक्त लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी.

New Road In Bihar: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम लगातार जारी है. इस बीच अब शिवहर जिले में पक्की सड़क बनाये जाने की योजना है. जिले में बागमती तटबंध पर पक्की सड़क बनाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. विभाग की तरफ से सड़क बनाने के लिये एजेंसी भी लगभग तय कर लिया है. इसके निर्माण में करीब 139 करोड़ की लागत आने की संभावना है.

38 किलोमीटर लंबी होगी सड़क

जानकारी के मुताबिक, यह सड़क 38 किलोमीटर लंबी और साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जायेगी. पूर्वी चंपारण की सीमा से सटे देवापुर और बेलवा घाट के बीच सड़क बनाई जायेगी. इसके बनने से नदी के आस-पास रह रहे लोगों को बड़ा फायदा हो सकेगा. दरअसल, अभी खेतों से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी तो बारिश के दिनों में होती है. बाढ़ आने के कारण वहां से पार होना बेहद कठिन हो जाता है.

नई सड़क बनने से क्या होगा फायदा?

नई सड़क बनने के कारण लोगों का आना-जाना आसान होगा. खासकर बाढ़ के दौरान लोगों को सहूलियत मिल सकेगी. इमरजेंसी के वक्त भी राहत पहुंचाना आसान हो सकेगा. तटबंध पर पक्की सड़क बनने से उसकी मजबूती बढ़ सकेगी और पानी के दबाव से तटबंध टूटने का खतरा भी कम हो सकेगा. दरअसल, इस सड़क के बनने के बाद आने वाले दिनों में इसे एसएच-54 से भी जोड़ा जायेगा. जिसके बाद मोतिहारी, ढाका और शिवहर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी.

टेंडर में 6 एजेंसियों ने लिया था हिस्सा

सड़क बनाने की योजना को लेकर शिवहर के कार्यपालक अभियंता एस. रहमान की माने तो, सड़क बनाने के लिये टेंडर जारी हुआ था. इसमें 6 एजेंसियों ने भाग लिया था. हालांकि, विभाग इस कोशिश में है कि तय सीमा के अंदर ही अच्छी गुणवत्ता वाली सड़क का निर्माण कर लिया जाये. साथ ही बेलवा इलाके में पहले से हेड रेगुलेटर, स्लुइस गेट और तटबंध निर्माण कार्य जारी है. ऐसे में चुनाव बाद सड़क का निर्माण जोर-शोर से शुरू हो सकता है.

Also Read: Bihar Election 2025: महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ आज बाहुबली अनंत सिंह करेंगे नॉमिनेशन, रैली में आने वाले लोगों के लिये विशेष व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >