मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित

शिवहर : स्थानीय विसाहीं गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर के प्रांगण में गति निर्धारक कार्यक्रम के तहत मुफ्त चिकित्सा शिविर सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन बिसंभर ठाकुर व प्राचार्य डॉ एसीएस रेड्डी ने दीप प्रज्जवलित करके किया. मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य चेतना सभी […]

शिवहर : स्थानीय विसाहीं गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर के प्रांगण में गति निर्धारक कार्यक्रम के तहत मुफ्त चिकित्सा शिविर सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन बिसंभर ठाकुर व प्राचार्य डॉ एसीएस रेड्डी ने दीप प्रज्जवलित करके किया.

मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य चेतना सभी को अपने अंदर जागृत करनी होगी. तभी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. कहा कि आम तौर पर लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं. बीमारी की प्रारंभिक अवस्था से उचित चिकित्सा या देख भाल नहीं करते हैं. जिसके कारण स्वास्थ्य समस्या के शिकार हो जाते हैं. धीरे धीरे उचित चिकित्सा नहीं मिलने से रोग असाध्य हो जाता है. ऐसे स्वस्थ्य रहने के लिए सबसे पहले अपने अंदर स्वास्थ्य चेतना जागृत करनी होगी.
मौके पर प्राचार्य श्री रेड्डी ने स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सकों की सेवा मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है. इस शिविर में नि:शुल्क सेवा देकर चिकित्सकों ने एक बेहतर संदेश दिया है. शिविर में करीब 200 मरीजों की जांच की गयी. जांच डॉ अंजना प्रसाद, डॉ जयमंगल महतो, डॉ दिनेश कुमार, मो. रेयाजुल हक द्वारा किया गया. विद्यालय के संजीत ग्रुप के द्वारा स्वागत गान गाकर स्वागत किया गया. वही पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया. जबकि स्वच्छता कार्यक्रम के तहत छात्रों द्वारा लघु नाटिका ओझा नहीं, डॉक्टर चाहिए की प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक विजया नंद कुमार द्वारा किया गया. मौके पर भूदाता डोमा साह समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >