विधायक ने किया बैंक ऑफ बड़ौदा भवन का शिलान्यास

पिपराही : प्रखंड के कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विधालय अम्बाकलां के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा भवन का शिलान्यास विधायक मो.शरफुद्दीन ने किया. पूर्व से उक्त स्थान पर बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच मौजूद था. लेकिन बैंक का भवन काफी जर्जर स्थिति में था. जिसको लेकर लोगों से काफी शिकायत मिल रही थी. लोग स्थानीय विधायक […]

पिपराही : प्रखंड के कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विधालय अम्बाकलां के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा भवन का शिलान्यास विधायक मो.शरफुद्दीन ने किया. पूर्व से उक्त स्थान पर बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच मौजूद था. लेकिन बैंक का भवन काफी जर्जर स्थिति में था. जिसको लेकर लोगों से काफी शिकायत मिल रही थी. लोग स्थानीय विधायक का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा रहे थे.जिसको गंभीरता से लेते हुये विधायक ने विद्यालय विकास कोष से बैंक का भवन बनाने का निर्देश दिया.

मौके पर एल डीएम एके पाण्डे कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मो.मिसबाह आलम, नेसार आलम ,बैंक ऑफ बरोदा के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ,नेयाज़ अहमद ,विक्र म कुमार मो.महताब आलम ,मो मेहराब आलम कैसर ,जमाल ,बम बम सिंह समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >